बिहार

Bihar Crime News: महिला टीचर के साथ सरेआ हैवानियत

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 10:32 AM IST
Bihar Crime News:  महिला टीचर के साथ सरेआ हैवानियत
x
Bihar Crime News: सदर थाना इलाके के एक मोहल्ले में मंगलवार को शिक्षिका के साथ छेड़खानी की गई। उसकी स्कूटी में कार से धक्का मारकर गिराया गया। फिर, कपड़े फाड़े गए। विरोध करने पर मारपीट की गई। शिक्षिका स्कूल से लौट रही थी। पीड़िता ने मामले में पांच युवकों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी के गांव में एक समारोह था। वह पढ़ाकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इस दौरान मो. साकीर अपने तीन भाइयों के साथ जानबूझकर कार से उसकी स्कूटी में धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद सभी कार से उतरे और बाल पकड़कर जमीन पर घसीटने लगे। दुपट्टा छीन लिया। इसके बाद वे बोले कि पढ़ाती हो अब हम तुम्हें पढ़ांएंगे। उसके साथ छेड़खानी करने लगे। कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर उसके दोनों भाई मौके पर पहुंचे। भाइयों ने बचाने की कोशिश की तो आरोपितों ने रॉड व लाठी से उनपर भी जानलेवा हमला कर दिया। घटना में वह घायल हो गई। वहीं, मामले में थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि शिक्षिका के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story