बिहार

Bihar Crime: जमीन विवाद में मासूम की हत्या

Bharti Sahu 2
26 Aug 2024 9:51 AM IST
Bihar Crime: जमीन विवाद में  मासूम की  हत्या
x
Bihar Crime: बिहार के मुंगेर जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक सात वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव बालू के ढेर से बरामद किया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के खराट गांव की है। मृतक की पहचान संजय सदा के पुत्र रोबिन कुमार (07) के रूप में की गई है। वहीं शनिवार सुबह रोबिन का शव बालू के ढेर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए बुलाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चे ने परिजनों ने गांव के ही एक किशोर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोर एवं उसकी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि ढाई कट्ठा जमीन के लिए बच्चे की हत्या की गई है।
Next Story