बिहार

Bihar Crime: बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या

Bharti Sahu 2
25 Nov 2024 7:02 AM IST
Bihar Crime:    बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या
x
Bihar Crime: बिहार में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना जहानाबाद जिले की है। जिले के डुमरिया प्रखंड के नोनीसोत गांव में शनिवार की रात राजेश कुमार की 70 वर्षीय मां धनो देवी की किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। महिला घर के अंदर अपनी 10 वर्षीय पोती के साथ एक ही खाट पर सोई थी। महिला घर में अपनी पोती के साथ रहती थी। महिला का एक ही बेटा है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ओडिशा के राउरकेला में रहता है।
Next Story