बिहार

Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या

Bharti Sahu 2
28 Nov 2024 10:37 AM IST
Bihar Crime:  जमीन विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या
x
Bihar Crime: बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के कैराजोर गांव में जमीन विवाद में बदमाशों ने बुधवार की देर रात एक वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पड़ोसी जिले जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के बखोरी बथान गांव निवासी कारू यादव (76) के रूप में हुई है। जबकि मृतक के साथ रहने वाले एक युवक फुलहारा गांव के सिंहेश्वर को बदमाशों ने घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
जबकि घायल युवक का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कारू यादव अपने ससुराल कैराजोर में अपने ससुर से 9 बीघा जमीन लिया था, और उस पर झोपड़ी बना रहा था। इस जमीन को लेकर मृतक का अपने ससुर के रिश्तेदारों से पिछले 20 वर्षों से विवाद चल रहा था। बीती रात विपक्षियों द्वारा झोपड़ी को नष्ट करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कुल्हाड़ी से वार कर वृद्ध की हत्या कर दी गई। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।
Next Story