बिहार

Bihar Crime: बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 9:17 AM IST
Bihar Crime: बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
x
Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के सुपी इलाके में आठ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जहानाबाद जिला पुलिस की ओर से रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक, मां की शिकायत के आधार पर टेहटा थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।''
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार को जब बच्ची सुपी इलाके में अपने घर के बाहर खेल रही थी, आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में उसे इसके बारे में किसी को न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया।
पुलिस आरोपी और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई। बयान में कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है।
Next Story