बिहार

Bihar Crime: 3 साल के बच्चे की चाकू घोंपकर हत्या

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 9:52 AM IST
Bihar Crime: 3 साल के बच्चे की चाकू घोंपकर हत्या
x
Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले मासूम की हत्या, दिघरा में दरवाजे पर खेल रहे तीन साल के मासूम साहिल कुमार के पेट में विजय झा(25) ने मंगलवार को चाकू घोंप दी। इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दिघरा दास टोला में छापेमारी कर आरोपी पवन झा के पुत्र विजय झा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस चाकू को भी जब्त कर लिया, आरोपी ने मासूम साहिल के पेट में चाकू मारा उसकी आंत बाहर निकल आई। साहिल के साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। चाकू मारने के बाद विजय झा अपने घर में जाकर छिप गया था। बच्चे के पिता शंकर दास के बयान पर आरोपित विजय झा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की पूरी जानकारी ली जायेगी।
Next Story