
x
PATNA पटना : सदाकत आश्रम को लेकर छिड़े विवाद के बीच कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वोटर अधिकार यात्रा की लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा हमलों और साजिशों का सहारा ले रही है। राजेश कुमार ने आईएएनएस से कहा, "पटना का सदाकत आश्रम सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि आजादी की लड़ाई की पवित्र भूमि है। यहां हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बापू के नेतृत्व में सत्य और अहिंसा का सहारा लेकर अंग्रेजों को खदेड़ा था। लेकिन आज, भाजपा की बौखलाहट यहां तक पहुंच गई है कि इस ऐतिहासिक स्थल पर हमला करवाया गया।" उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, "हम हिंसा के विरोधी हैं। हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले लोग हैं। हम बापू और नेहरू के सिद्धांतों को मानने वाले हैं। लेकिन आज जो घटनाएं हो रही हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा को अब अपनी सत्ता जाती दिख रही है। ये वोट चोरी से घबराए हुए हैं।"
राजेश कुमार ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर पहले ही कुछ वीडियो वायरल हो रहे थे, जिनमें चेतावनी दी गई थी कि वोटर अधिकार यात्रा पर उग्रवादी हमला हो सकता है। उन्होंने कहा, "मुझे यह नहीं पता था कि यह हमला भाजपा के दफ्तर से निकलेगा और सीधे मेरे सदाकत आश्रम पर होगा। लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। हमारी लड़ाई जारी रहेगी।" इस बीच, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भी भाजपा पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "देश की जनता अब अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही है। लोग समझ रहे हैं कि मोदी सरकार किसानों, बेरोजगारों और मजदूरों की अनदेखी क्यों कर रही है। इसका असली कारण यही वोट चोरी है। जब सरकारें वोट चोरी से सत्ता में आती हैं, तो उन्हें जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं होता।"
उन्होंने राहुल गांधी की पहल की सराहना करते हुए कहा, "राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर जो आवाज उठाई है, वो अब जन-जन तक पहुंच चुकी है। इस चुनाव में इसका असर दिखेगा।" प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी वाले वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए भक्त चरण दास ने कहा, "राहुल गांधी या तेजस्वी यादव के किसी सभा में पीएम को गाली नहीं दी गई। जो व्यक्ति गाली दे रहा है, वो भाजपा के माइनोरिटी विंग से जुड़ा है। ये पूरी साजिश कांग्रेस की यात्रा को बदनाम करने के लिए की गई है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। इस तरह की गिरी हुई राजनीति सिर्फ भाजपा ही कर सकती है, हम नहीं।"
Tagsसदाकत आश्रम विवादकांग्रेस का हमलाभाजपा पर आरोपवोटर अधिकार यात्राराहुल गांधीभक्त चरण दासराजेश कुमारवोट चोरीबिहार राजनीतिपटना न्यूज़जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





