बिहार

बिहार: ढाई लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकडे गए CO

Teja
2 Nov 2021 11:27 AM GMT
बिहार: ढाई लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकडे गए CO
x

फाइल फोटो 

पढ़े पूरी खबर

जनता से रिस्ता वेबडेसक | बिहार के पश्चिमी चंपारण बेतिया में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अंचलाधिकारी (CO) श्याम कांत प्रसाद को ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह के अंदर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। मंगलावर को सुबह-सुबह निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई श्याम कांत प्रसाद के आवास पर की। बेतिया निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने निगरानी मुख्यालय में पिछले महीने 29 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि जमीन मामले को रफा-दफा करने के लिए सीओ 2.5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और पैसे नहीं देने पर कानूनी दांवपेंच में उलझाने की चेतावनी दे रहे हैं। जिसके बाद निगरानी टीम ने योजना बनाकर सीओ के यहां दबिश दी।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अरूणोदय पांडेय ने पूरे मामले का खुलासा किया। 2 नवंबर को टीम पटना से सीधे बेतिया पहुंची और सीओ के आवास पर पूरा जाल बिछाया। सीओ से तय बातचीत के अनुसार विनोद कुमार गुप्ता जैसे ही पैसे लेकर वहां पहुंचा उनके हाथ में दिया कि निगरानी टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। निगरानी के अनुसार विनोद कुमार गुप्ता ने लिखित शिकायत की थी। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Next Story