बिहार

बिहार : अग्निपथ योजना के विरोध में बंद, परीक्षा स्थगित

Admin2
18 Jun 2022 11:03 AM IST
बिहार : अग्निपथ योजना के विरोध में बंद, परीक्षा स्थगित
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही अग्निपथ योजना के खिलाफ युवओं का विरोध-प्रदर्शन जारी है। -

बिहार में युवाओं और छात्रों के बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए पूर्णिया विश्वविद्यालय ने शनिवार को दोनों पालियों में होने वाली स्नातक पार्ट वन परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक के द्वारा यह जानकारी दी गयी है। इधर, बंद के मद्देनजर शहर से लेकर प्रखंड तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डा के अलावा सरकारी दफ्तरों के आसपास पुलिस प्रशासन के द्वारा सख्ती बढ़ा दी गयी है। अधिकारियों की चौक-चौराहे पर तैनाती भी की गयी है। हालांकि सुबह में बंद का आंशिक असर ही दिख रहा है।
सोर्स-livehindustan


Next Story