बिहार

बिहार : नर्स के खिलाफ सिविल सर्जन ने शोकाज जारी करने का आदेश

Admin2
29 Jun 2022 4:54 PM IST
बिहार : नर्स के खिलाफ सिविल सर्जन ने शोकाज जारी करने का आदेश
x
जाने पूरा मामला

जनता से रिश्ता : भागलपुर। रेफरल अस्पताल नाथनगर के प्रसव कक्ष में तैनात नर्स के खिलाफ सिविल सर्जन ने शोकाज जारी करने का आदेश जारी कर दिया। गौरतलब हो कि नर्स मधुलिका वर्मा को प्रसव कक्ष में पहुंची गर्भवती महिला से प्रसव कराने के नाम पर 900 रुपए लेते स्वयं सीएस ने सोमवार को पकड़ा था। पूछताछ में नर्स ने स्वीकार किया था कि वह हरेक प्रसूता से रुपए लेती है। इसके बाद सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से उसकी ड्यूटी प्रसव कक्ष से हटा दी थी। सीएस डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को उन्होंने संबंधित नर्स के खिलाफ शोकाज जारी करने का आदेश जारी कर दिया। अब नर्स द्वारा जबाब दिए जाने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

source-hindustan

Next Story