
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में दरवाजे पर खेल रहे एक बच्चे को एम्बुलेंस से कुचल कर मौत हो गई। मृतक सरोज सिंह का 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार बताया जाता है। आक्रोशित लोगों ने एसएच 73 मुख्य सड़क को करीब दो घंटे के लिए जाम कर दिया। उक्त बच्चा स्कूल से पढ़कर अपने दरवाजे पर खेल रहा था कि तेजगति से तरैया की ओर से एम्बुलेंस आकर रौंद कर फरार हो गया। इधर परिजन बच्चे को रेफरल अस्पताल ले गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना से माता सीमा देवी, दादा नागेंद्र सिंह व दादी बतिसा देवी का रो रोकर बुरा हाल था। स्थानीय पुलिस ने भाग रहे एम्बुलेंस को इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर गांव में जाकर जब्त कर थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक मुखिया संघ के अध्यक्षमुकेश कुमार यादव,प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिकु ने लोगों को समझा बुझाकर कर दो घण्टे बाद जाम हटवाया। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ।
