बिहार

Bihar BTSC ड्रेसर आंसर-की 2025 जारी, अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार घोषित होगा रिजल्ट

Harrison
30 July 2025 5:16 PM IST
Bihar BTSC ड्रेसर आंसर-की 2025 जारी, अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार घोषित होगा रिजल्ट
x
Bihar बिहार : बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की ओर से ड्रेसर भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। किसी उत्तर से संतुष्ट न होने उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
बिहार ड्रेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 एवं 9 जुलाई 2025 को करवाया गया था। अब इस एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी तुरंत ही बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी द्वारा उम्मीदवार अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और साथ ही रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।
4 अगस्त तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
अभ्यर्थी प्रोविजनल आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे 4 अगस्त 2025 ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
Next Story