बिहार

बिहार : उफनाई नूना नदी, दूसरी बारआई बाढ़

Admin2
16 Jun 2022 1:30 PM GMT
बिहार : उफनाई नूना नदी, दूसरी बारआई बाढ़
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लगातार हो रही बारिश के कारण सिकटी प्रखंड क्षेत्र से बहने वाली नूना नदी गुरुवार को फिर उफना गई। नूना इस साल दूसरी बार उफनाई है। नूना नदी के उफनाने से घोड़ा चौक, सिघिया बांसबाड़ी, सालगुड़ी, कचना आदि गांव टोले के निचले इलाके के दर्जनों घरों में पानी घुस गया है। सिकटी विलायती बाड़ी सड़क पर घोड़ा चौक के पास ढाई से तीन फीट पानी बह रहा है। तेज बहाव के साथ पानी बहने से आवागमन बंद हो गया है।

इन गांवों के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे लोगों के समक्ष एक नई समस्या खड़ी हो गई है। विगत वर्ष नूना में 16 बार आई बाढ़ के कारण काफी बर्बादी हुई थी। ग्रामीण फरमान अली, इश्तियाक, अहमद राजा, नाजीम आदि ने बताया कि बुधवार को लगभग तीन बजे के बाद नूना नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। शाम से नूना नदी के जलस्तर में कमी आने लगी। गुरुवार को दोपहर बाद घोड़ा चौक, सिघिया, बांसवाड़ी व सालगुडी कचना गांव में घरों में पानी घुसना शुरू हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि नूना नदी काफी खतरनाक है। पिछली बार 16 बार बाढ़ आने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था। अब नूना नदी के पुराने धारा में वापस आ जाने से सिघिंया, घोड़ा चौक, बांसबाड़ी गांव का यही हाल होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर पूरी तरह नाराज दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नूना नदी के पुरानी धारा में वापस करना था, तो सिघिंया, घोड़ा चौक व बांसवाड़ी तटबंध का मरम्मत सही ढंग से करना चाहिए था। प्रशासन इन तटबंधों का मरम्मत नहीं किया गया है, जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है।
सोर्स-livehindustan


Next Story