बिहार

बिहार : नग्न अवस्था में मिला शव, गोली मारकर की गई युवक की हत्या

Admin2
21 Jun 2022 10:10 AM IST
बिहार : नग्न अवस्था में मिला शव, गोली मारकर की गई युवक की हत्या
x

जनता से रिश्ता : लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में बड़ी पोखर के नजदीक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच टोला रामचरण निवासी राम तपस्या सिंह के 30 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार उर्फ चिंटू कुमार के रूप में हुई है। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करके उनके अपने बथान पर लाकर रख दिया गया। युवक नग्न अवस्था में है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक चिंटू कुमार का घर टोला रामचरण में है। हालांकि रात के समय वह अपने बथान पर रोज सोने चला जाता था। बथान पर उसके साथ नौकर भी होता है, जिसकी बथान पर मौजूदगी रही। नौकर सहित अन्य लोगों को सुबह चिंटू की हत्या के बारे में मालूम हुआ।नौकर के मुताबिक चिंटू रात 11 बजे तक बथान पर नहीं आया था। फिर वह सोने चला गया। सुबह जगने के बाद उसे मालूम हुआ कि चिंटू की हत्या हो चुकी है। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक के फोन से रात के करीब एक बजे जान-पहचान वाले लोगों को फोन कॉल गया हुआ है। हालांकि उस वक्त देर रात होने के कारण अधिकांश लोग फोन रिसीव नहीं कर पाए।

सोर्स-hindustan

Next Story