बिहार
बिहार: मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, 5 शव बरामद
Kajal Dubey
24 July 2022 6:23 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
बिहार के छपरा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। नगरा थाना के खोडाईबाग स्थित मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट होने के बाद पूरा मकान ढह गया। अभी तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मलबा हटाने का काम जारी है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मकान के मलबे में कई लोग दबे पड़े हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना सुबह की बतायी जा रही है। जिस मकान में धमाका हुआ है, उसमें पटाखा बनाने का काम होता था।
Next Story





