बिहार
बिहार: बुलडोजर एक्शन को BJP विधायक ने बताया दमनकारी, कहा- CO का आदेश गलत, महिलाओं पर चले आंसू गैस के गोले
Kajal Dubey
5 July 2022 2:09 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
पटना के राजीव नगर में जिला प्रशासन द्वारा किए गए बुलडोजर एक्शन को बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ने दमनकारी कार्रवाई बताया है। हैदराबाद से वीडियो बनाकर जारी बयान में संजीव चौरसिया ने कहा है कि राजीव नगर की 20 एकड़ की जमीन को लेकर अंचलाधिकारी द्वारा दिया गया आदेश सरासर गलत है।
संजीव चौरसिया अभी भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में हैदराबाद में हैं। वहीं से उन्होंने यह बात कही है। पटना के दीघा से बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि राजीव नगर के मामले को लेकर उन्होनें सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने अंचलाधिकारी के मकान तोड़ने वाले आदेश को सरासर गलत बताते हुए कहा कि वहां के लोग अन्य सक्षम पदाधिकारी समेत जिलापदाधिकारी से गुहार लगाई। लेकिन जिलाधाकारी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और प्रशासन ने दमनात्मक तरीके से कार्रवाई शुरू कर दिया।
उन्होंने अफसोस जताया कि वे अभी पटना में नहीं हैं। राजीव नगर में हजारों की संख्या में सैन्य बल को भेजकर निहत्थे लोगों पर आंसु गैस के गोले चलाए गए। निहत्थे लोगों पर लाठियां बरसाई गईं। उन्होंने पटना प्रशासन पर सवाल उठाया कि राजीव नगर में ऐसा क्या हो रहा था कि रात में हजारों की संख्या में सुरक्षा बल भेजकर आतंक का माहौल पैदा किया गया।
बता दें कि रविवार को पटना जिला प्रशासन राजीव नगर इलाके में जमीन को आवास बोर्ड की जमीन बताकर अतिक्रमण हटा रही है। करीब दो हजार सुरक्षा बलों की मदद से 14 बुलडोजर द्वारा मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच हिंसक झड़प हुई। पब्लिक की पत्थरबाजी से सिटी एसपी अम्बरीश राहुल घायल हो गए। उसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
Next Story