
x
बड़ी खबर
पटना। बिहार भाजपा नेताओं ने बुधवार को नीतीश के नेतृत्व में बन रही नई सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार पर जनादेश के अपमान का आरोप लगाते हुए नारे लगाए। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने पलटने की अपनी बात को साबित किया। जनादेश का अपमान किया है। बिहार के विकास को रोकने का काम किया है। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि हम लोगों के प्यार का नीतीश कुमार ने अच्छा सिला दिया है।
सिर्फ भाजपा ही नहीं, जनता से भी ये धोखा किया है। शहनवाज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नाम पर एनडीए गठबंधन से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने नीतीश ने राजद से हाथ मिलाकर जनादेश का अपमान किया है। जनता के साथ इस छल और विश्वासघात का फैसला बिहार की महान जनता जनार्दन जरूर करेगी। बिहार की जनता नीतीश को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि तुंदी-ए-बाद-ए-मुख़ालिफ़ से न घबरा ऐ उक़ाब! ये तो चलती है तुझे और ऊंचा उड़ाने के लिए।
Next Story