
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में मंगलवार की रात एक घर में आयोजित शादी समारोह में नामजद लोगों ने पूर्व के विवाद को लेकर शादी घर वालों को मारपीट कर सिर फोड़ दिया।
उस दौरान शामियाना, जेनरेटर सहित अन्य कई सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया । इस घटना के विरुद्ध बबुरा गांव निवासी जख्मी महेश महतो ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत कर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । नामजद लोगों में भारती उर्फ टुनटुन महतो, अनिल महतो, आकाश कुमार, बलेश्वर महतो, विश्वजीत कुमार उर्फ टुटु शामिल हैं। नामजद लोगों ने बरातियों पर भी हमला कर उन्हें भगा दिया । थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि पुलिस इस घटना की छानबीन करने के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
सोर्स-livehindustan
Next Story





