![बिहार : डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हुआ हमला बिहार : डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हुआ हमला](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/17/1703024-648.webp)
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला हुआ है। एक समाचार चैनल के मुताबिक उनके घर को जलाने की कोशिश की गई है।किरोसिन तेल और मोबिल छिड़कर डा.संजय जायसवाल का घर जलाने की कोशिश की गई है। बेतिया अपने पैतृक आवास पर हमले की पुष्टि डिप्टी सीएम रेणु देवी ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए खुद की।उन्होंने कहा कि उनके पैतृक घर पर हमला हुआ है। गाड़ियों मेंं तोड़फोड़ की गई हैै। उन्होंने कहा कि छात्रों को उकसाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हमले के वक्त डिप्टी सीएम के आवास के अंदर परिवार के कई सदस्य फंसे हुए थे। डिप्टी सीएम ने खुद फोन कर मीडिया को इसकी जानकारी दी है। डिप्टी सीएम ने बताया है कि वो खुद अभी पटना में हैं लेकिन उनके परिवार के कई सदस्य बेतिया में हैं और उनके आवास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया है। तोड़फोड़ भी की है।
सोर्स-livehindustan
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin2
Next Story