
x
जनता से रिश्ता : चुनिंदा पैक्सों में जुलाई 2022 से मोबाइल ऐप के जरिए कृषि उपकरणों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। बुकिंग करने के बाद किसान को एक टाइम स्लॉट दिया जाएगा, जिसमें वे किराये पर कृषि उपकरण का इस्तेमाल कर सकेंगे। कृषि यंत्र बैंक में मौजूद भी यंत्रों का किराया तय करने के लिए प्रमंडल स्तर पर कमिटी बनी हुई है। इसमें संबंधित पैक्स के अध्यक्ष, संयुक्त निबंधक, सहकारिता पदाधिकारी, क्षेत्र के दो किसान और अन्य सदस्य होंगे।
यह कमिटी उपकरणों का किराया तय करेगी। जो किराया निर्धारित होगा, वही किसानों से लिया जाएगा। पैक्स उससे ज्यादा किराया नहीं वसूल सकेगा।
सोर्स-hindustan

Admin2
Next Story