बिहार

Bihar accident: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Bharti Sahu 2
27 Sept 2024 6:15 AM IST
Bihar accident: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
x
Bihar accident: फतेहपुर में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया है। फतेहपुर थाना मुख्यालय स्थित झंडाचौक-पहाड़पुर स्टेशन मुख्य सड़क पर गुरुवार की शाम 6:45 बजे की घटना है। घटना के समय रेयाज रुपीन गांव से झंडाचौक बाजार रहा जा था। इसी समय दोनैया के मो. कुद्दूस खान व आसिफ खान एक बाइक से स्टेशन जा रहे थे। झंडाचौक-पहाड़पुर
स्टेशन मुख्य सड़क में पन्द्रह दुकान के पास से गुजरने के दौरान दोनों बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बताया गया है कि रेयाज खान (22) फतेहपुर थाना क्षेत्र के रुपीन गांव के हातिम खान का पुत्र था। इस घायल घायल मो. कुद्दुस (55) और आसिफ खान (27) फतेहपुर थाना क्षेत्र के दोनैया गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने देखने के बाद रेयाज को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस भी पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी ली। जब पुलिस ने रेयाज के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की तो परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें काफी समझाया पर वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने परिजन से लिखित लेने के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया।
Next Story