बिहार

Bihar Accident: देवरिया में बेकाबू कार ने चार को कुचला

Bharti Sahu 2
26 Aug 2024 10:11 AM IST
Bihar Accident: देवरिया में बेकाबू कार ने चार को कुचला
x
Bihar Accident: यूपी के देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडीला मैनुदीन गांव में अनियंत्रित कार ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाल काट रहा नाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गोरखपुर में इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। एक मासूम लड़की समेत तीन अन्य लोग भी घायल हैं। पुलिस ने चालक और कार को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रविवार की सुबह जैनुद्दीन जमीन पर बैठकर गांव के तौकिर का बाल काट रहे थे। पास में अहमद और रेखा भी बाल कटवाने के लिए खड़े थे। तभी उधर से तेज रफ्तार से गुजर रही कार पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। कार चारों को कुचलते हुए आगे निकल गई। परिजन सभी घायलों को लेकर महर्षि देवरहवां बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जैनुद्दीन को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया।
गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में जैनुद्दीन की मौत हो गई। बाकी घायलों का देवरिया में इलाज चल रहा है। एसएचओ ने बताया कि चालक और कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story