बिहार

Bihar accident: रोहतास में दो बाइकों की टक्कर, 2 युवकों की मौत

Bharti Sahu 2
2 Sept 2024 6:36 AM IST
Bihar accident: रोहतास में दो बाइकों की टक्कर, 2 युवकों की मौत
x
Bihar accident: रोहतास के नौहट्टा-डेहरी पथ पर थाना क्षेत्र के समहुता पावर ग्रिड के पास रविवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया है। मृतकों में थाना क्षेत्र के ढेलाबाद निवासी पंकज चंद्रवंशी (22 वर्ष) और नावाडीह निवासी लखन चौधरी (20 वर्ष) शामिल हैं। वहीं घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नौहट्टा-डेहरी मुख्य पथ पर समहुता पावर ग्रिड के समीप रविवार शाम साढ़े छह बजे तेज रफ्तार की दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीड़ थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बाइक सवार दूर जाकर गिरे।
बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर मृतक पंकज व लखन रिश्तेदारी में कोशडिहरा गांव जा रहे थे। वहीं एक बाइक पर सवार तीन लोग रोहतास से तिलौथू की तरफ से आ रहे थे। तभी इनके बीच भीषण टक्कर हुई। जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची। आंदोलित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी।
वहीं ग्रामीण हादसे में युवकों की मौत के मामले में मुआवजे की मांग कर रहे थे। रोहतास थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। तीन अन्य घायल हुए हैं। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया गया था, जिन्हें समझाया-बुझाया जा रहा है।
Next Story