बिहार

Bihar accident: ट्रक ड्राइवर की सड़क दुर्घटना में मौत

Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 9:55 AM IST
Bihar accident:  ट्रक ड्राइवर की सड़क दुर्घटना में मौत
x
Bihar accident: सीवान जिले के मुफ्फसिल थाने के सरसर गांव के समीप शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करने के दौरान चालक को तेज गति से आ रहे दूसरे ट्रक ने रौंदा खुरहुरिया मोहल्ले के एक ट्रक चालक की शनिवार की रात सीवान में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृत ट्रक चालक उक्त मोहल्ले के निवासी हरकेश राय का 35 वर्षीय पुत्र मनोज राय था। शनिवार की रात में वह सीवान जिले के मुफ्फसिल थाने के सरसर गांव के समीप अपने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर रहा था। उसी समय सीवान की तरफ से आ रहे तेज एवं अनियंत्रित ट्रक चालक ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Next Story