बिहार

Bihar accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को मारी टक्कर, 4 की मौत

Bharti Sahu 2
23 Nov 2024 6:52 AM IST
Bihar accident:  तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को मारी टक्कर, 4 की मौत
x
Bihar accident: बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक हादसा,यहां बिहटा में ट्रक और बच्चों से भरे टेंपो में टक्कर होने से 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ, जिसमें आठ बच्चों और टेंपो चालक की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे टेंपो में बैठकर सनराइज स्कूल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. ऐसे हुआ हादसा टेंपो की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी|
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो में सवार सभी बच्चे दूसरी से पांचवीं क्लास के थे. सभी की उम्र सात से 10 साल के बीच है. बिहटा से कन्हौली जा रहा था टेंपो इधर, घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए.लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उतर आए।
मामले की जांच के लिए दानापुर डीएसपी 2 पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरी जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों का पुलिस पर गुस्सा फूट पड़ा है।
Next Story