बिहार

Bihar accident: बीबीगंज में ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत

Bharti Sahu 2
12 Sept 2024 9:33 AM IST
Bihar accident:  बीबीगंज में ट्रक और  कार के बीच जोरदार भिड़ंत
x
Bihar Accident: बुधवार देर रात बीबीगंज में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थानेदार अस्मित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। थानेदार ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। मृतक डुमरी का रहने वाला रामनाथ साह था। रात को वह अपनी कार लेकर वापस डुमरी जा रहा था। वह अपनी कार में बैठ ही रहा था कि ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतक के परिजन को सूचना दी गई। मृतक के परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। जांच की जा रही है।
Next Story