बिहार

Bihar accident: ट्रक की चपेट में आने से चचेरे भाईयों की मौत

Bharti Sahu 2
23 Nov 2024 6:28 AM IST
Bihar accident:  ट्रक की चपेट में आने से चचेरे भाईयों की मौत
x
Bihar accident: छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा चौक पर गुरुवार की रात दो चचेरे भाइयों की बाइक बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौत हो गई. मृतकों में परसा थाना क्षेत्र के पचलख गांव निवासी स्वर्गीय शिवधर के पुत्र मंतोष कुमार राय (26) और स्वर्गीय शालिक राय के पुत्र राजू कुमार राय (35) शामिल हैं और दोनों चचेरे भाई हैं. मिली जानकारी के अनुसार मंतोष का भाई राकेश ट्रैक्टर की मरम्मत कराने गड़खा गया था|
वह देर हो गया. घर जाने के लिए उसे कटसा तक ही सवारी गाड़ी मिल रही थी. इसके बाद मंतोष अपने चचेरे भाई राजू के साथ बाइक से कटसा जा रहा था, तभी गड़खा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क किनारे गिर गए. लोगों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार को दी. इसके बाद डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दुकानदारों की मदद से दोनों को गड़खा सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सजगता को देखकर वह कुछ दूर आगे जाकर ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story