बिहार

Bihar accident: अनियंत्रित वाहन तालाब में पलटने से 4 की मौत

Bharti Sahu 2
29 Nov 2024 6:13 AM IST
Bihar accident: अनियंत्रित वाहन तालाब में पलटने से 4 की मौत
x
Bihar accident: बिहार में अरवल जिले के कलेर प्रखंड के कामता गांव से बारातियों को लेकर पटना जा रहा एक वाहन गुरुवार को अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी मोहम्मद अली साबरी ने बताया कि प्रसादी इंग्लिश मोहल्ला के निकट एक वाहन तालाब में पलट गया, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को तालाब से बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य लोगों का प्रारंभिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया है।
Next Story