
x
Motihari मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय की एक टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 31 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) पटना की क्षेत्रीय इकाई को सूचना मिली थी कि पड़ोसी देश नेपाल से मोतिहारी के रास्ते चरस की एक बड़ी खेप बिहार में आने वाली है। इसी सूचना के आधार पर निदेशालय ने एक विशेष टीम का गठन किया और संबंधित मार्गों पर वाहनों की तलाशी शुरू की गई। बताया गया कि इसी क्रम में छपवा तुरकौलिया पथ पर एक बाइक आते देखकर जब उसे रोका गया और जब तलाशी शुरू की गई तो एक बोरी से 60 से अधिक पॉकेट में रखे चरस बरामद किए गए।
इन पॉकेटों से कुल 31.097 किलोग्राम चरस बरामद किए गए। चरस की अनुमानित कीमत 77.74 लाख रुपए बताई गई है। जांच के दौरान मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक में तस्करी कर छिपाने के लिए एक गुप्त तहखाना बनाया गया था जबकि सीट के भीतर एक अलग पेट्रोल टंकी के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। पेट्रोल टैंक में छिपाए गए मादक पदार्थों का किसी को संदेह न हो।
एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह चरस कहां आपूर्ति की जानी थी और कहां से लाई जा रही थी। इस नेटवर्क को लेकर जांच की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि तस्कर से पूछताछ के दौरान तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता चल सकता है। डीआरआई के अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर लगातार अभियान जारी रहेगा।
Tagsडीआरआईपूर्वी चंपारणमोतिहारीचरस तस्करीगिरफ्तारीमोटरसाइकिलनशीले पदार्थछिपा हुआ पेट्रोल टैंकनेपाल से तस्करी31 किलोग्रामजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





