बिहार

बिहार: पुलिस की तैयारी कर रही युवती को कार ने रौंदा

Bharti Sahu 2
1 Oct 2024 6:45 AM GMT
बिहार: पुलिस की तैयारी कर रही युवती को  कार ने रौंदा
x
बिहार: गोड़का थाना इलाके में खोदाईबाग रोड पर सैदसराय के पास सोमवार सुबह हुई। पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट की तैयारी हेतु दौड़ लगा रही युवती को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं, परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वहां चीख पुकार मच गई। परिजन ने बताया कि पुलिस में भर्ती होने के लिए वह रोज सड़कों पर दौड़ लगाती थी। दौड़ के बाद सैदासराय स्थित एक कोचिंग संस्थान के पास काफी देर तक एक्सरसाइज भी करतीं थी। , हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गड़खा सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मचा गया।
Next Story