बिहार

बिहार : 92 आरोपित गिरफ्तार, कई अपराधों में थे शामिल

Admin2
22 Jun 2022 12:26 PM GMT
बिहार : 92 आरोपित गिरफ्तार, कई अपराधों में थे शामिल
x

जनता से रिश्ता : भोजपुर में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर एसपी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर जारी अभियान के दौरान पिछले तीन दिन में पुलिस ने हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न कांडों के 92 आरोपितों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

करीब 386 लीटर महुआ शराब भी बरामद की गयी| सोमवार की रात शराब मामले और वारंटी सहित कांडों के 41 वांटेड को गिरफ्तार किया गया है| छापेमारी में 125 लीटर महुआ शराब बरामद, 5.76 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान दस हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। करीब 1200 सौ लीटर महुआ पास विनष्ट किया गया। दो बाइक और चार बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया| कोईलवर पुलिस ने डकैती में एक वांटेड को भी गिरफ्तार किया है|

सोर्स-hindustan

Next Story