बिहार

बिहार : रेलवे स्टेशन पर बवाल में 61 गिरफ्तार

Admin2
19 Jun 2022 12:53 PM IST
बिहार : रेलवे स्टेशन पर बवाल में 61 गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध के दौरान पटना जिले के मसौढ़ी में तारेगना रेलवे स्टेशन पर हुए बवाल में पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है। स्टेशन पर उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने 61 लोगों को गिरफ्तार किया है। फरार उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। साथ ही पुलिस ने मसौढ़ी के दो कोचिंग संस्थानों के संचालकों पर हिंसा के लिए छात्रों को भड़काने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, वीडियो कैमरा और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। कुछ कोचिंग संस्थान लोगों को भड़काकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मसौढ़ी के अलावा, मनेर और पटना के कुछ कोचिंग संस्थानों की भूमिका संदिग्ध है, इनका सत्यापन कराया जा रहा है। सबूत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोर्स-hindustan

Next Story