
Image used for representational purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आसमान में बादल छाए रहे। करीब 10 से 11 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा भी चली। दोपहर ढाई बजे से मौसम का मिजाज बदला। हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनट तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बुधवार की शाम पांच बजे से गुरुवार की शाम सात बजे तक मुजफ्फरपुर में 32.4 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई। दिन के तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 एमएम कम रहा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि तीन दिन तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।
