
x
Jamui जमुई : बिहार के जमुई जिले के लछुआर थाना क्षेत्र के महना कल्वर्ट के पास शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी युवक जमुई शहर से अलीगंज प्रखंड के बेतवा गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। लौटते समय कार की गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की खिड़की टूट गई और सभी लोग बाहर गिर गए।
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान शहर के सिरचंद इलाके के 28 वर्षीय बउआ गुप्ता, रिशु सिन्हा और कल्याणपुर इलाके के विक्रम यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि चौथा युवक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल है और उसका जमुई रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मौके पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को उपचार के लिए पहले सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भी पुष्टि की कि तेज गति से आ रही कार एक पेड़ से टकरा गई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के रोहित कुमार के रूप में हुई है। कागजी कार्रवाई चल रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, अनियंत्रित कार एक पेड़ से टकराई, उछलकर तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वह टुकड़े-टुकड़े हो गया।
TagsBihar पेड़टकराई कार मौके3 युवकों मौतBihar car collided with tree on the spot3 youths diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





