बिहार
Bihar: कोसी नदी से 3 शव बरामद, देर शाम घर से निकली थी बच्चियां
Bharti Sahu 2
25 July 2024 10:04 AM IST

x
Bihar बिहार: बिहार के सहरसा जिले से दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है, जहां महिषी प्रखंड क्षेत्र के मनोवर पुल के पास कोसी नदी में तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर रात बच्चियों के शव को बरामद किया गया है। शव बरामद होने के बाद इलाके में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में मातम पसरा है। एक ही गांव की तीन बच्चियों कोसी नदी में डूब गई। इस की वजह से बच्चियों की मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की माने तो देर शाम तीनो बच्चियां साग तोड़ने के लिए घर से निकली थी मृतकों की पहचान 11 वर्षीय आंचल कुमारी मनोवर के रहने वाले सगुनी मुखिया के रूप में हुई है। इसके अलावा मनोवर निवासी श्रवण मुखिया की दस साल की बेटी सरस्वती कुमारी और मनोवर के ही रहने वाले गणेश ठाकुर की 8 साल की बेटी राधा कुमारी के रूप में हुई है। तीनो एक साथ साग तोड़ने गई थी। इसके बाद कोसी नदी से शव बरामद किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी पुलिस तैयारी कर रही थी। इसी दौरान परिजनों ने मना कर दिया। स्थानिय जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही सरकारी मदद मिल पाएगी। काफी समझाने बुझाने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मनाया गया।
TagsBiharकोसी नदी3 शवबरामद BiharKosi river3 bodiesrecovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





