बिहार

बिहार : 28 पदाधिकारियों का हुआ तबादला

Admin2
2 July 2022 7:23 AM GMT
बिहार : 28 पदाधिकारियों का  हुआ तबादला
x

जनता से रिश्ता : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 28 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। ये सभी अपर समाहर्ता एवं उप-सचिव रैंक के पदाधिकारी हैं। इनमें 25 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अपर जिला दंडाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें अपने वेतनमान में ही अपर समाहर्ता बनाया गया है।

सीवान के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी रमण कुमार सिन्हा को पटना, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के उप-सचिव मनोज कुमार झा को भोजपुर का अपर जिला दंडाधिकारी, समाज कल्याण निदेशालय के उप-निदेशक मंजीत कुमार को नालंदा अपर समाहर्ता, मुंगेर अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) सुधा गुप्ता को जहानाबाद अपर समाहर्ता, लखीसराय के जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार को मुजफ्फरपुर का अपर समाहर्ता बनाया गया है।बेतिया राज के व्यवस्थापक विनोद सिंह को वैशाली अपर समाहर्ता, पटना जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार सिंह को बेतिया का अपर समाहर्ता, ग्रामीण कार्य विभाग के उप-सचिव कृष्ण मोहन
सिंह को शिवहर का अपर समाहर्ता, पूर्णिया के अपर समाहर्ता जावेद अहसन अंसारी को सीवान का अपर समाहर्ता के पद पर भेजा गया है।
source-hindustan
Next Story