बिहार

Bihar: ट्रेन से कटकर महिला समेत 2 लोगों की मौत

Sanjna Verma
30 Aug 2024 7:40 PM IST
Bihar: ट्रेन से कटकर महिला समेत 2 लोगों की मौत
x
सारण Saran: बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड एवं छपरा जंक्शन पर ट्रेन से कटकर एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई।छपरा जंक्शन राजकीय रेल थाना पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि छपरा-सीवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन के समीप भोला ढ़ाला पर किसी ट्रेन से गिरने के बाद कटकर असाम के लखीमपुर जिला के वार्ड नंबर 14 निवासी ज्योति कुमारी की मौत हो गई।
वहीं छपरा जंक्शन के नवनिर्मित
Platform
नंबर 6 के रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है, जिसकी ट्रेन से कटकर मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।
Next Story