बिहार

Bihar: 198 पेटी शराब के साथ 2 लोग गिरफ्तार

Bharti Sahu 2
12 Oct 2024 9:14 AM IST
Bihar: 198 पेटी शराब के साथ 2 लोग गिरफ्तार
x
Bihar: दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर कैमूर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। शुक्रवार की अहले सुबह मद्य निषेध एवं दुर्गावती पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से 198 पेटी शराब के साथ चालक और सह चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अनुमंडल डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी दी। प्रदीप कुमार ने बताया कि राजस्थान से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही थी जिसे बिहार में खपाने की तैयारी थी। इसी बीच थाना क्षेत्र के दरौली गांव के समीप नेशनल हाईवे 19 पर पुलिस ने एक पिकअप से 198 पेटी शराब बरामद की। साथ ही चालक और सह चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story