बिहार

बिहार : दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म जैसी घटनाओं में 10-34 प्रतिशत कमी

Admin2
31 May 2022 3:43 AM GMT
bihar, jantaserishta, hindinews bihar, jantaserishta, hindinews  दुष्कर्म  बिहार  दहेज प्रताड़नामहिलाओं के खिलाफ अपराध  dowry harassment, rape
x
महिलाओं के खिलाफ अपराध में आई कमी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार में महिलाओं के खिलाफ होनेवाली आपराधिक घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। दुष्कर्म, छेड़खानी, दहेज प्रताड़ना जैसी घटनाओं में दस से लेकर 34 प्रतिशत तक की कमी देखने को मिली है। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज होनेवाले मामले में भी गिरावट आई है।वर्ष 2021 के पहले तीन महीने के मुकाबले इस वर्ष के जनवरी, फरवरी और मार्च में दर्ज किए गए मामलों के आंकड़े जारी करते हुए पुलिस मुख्यालय ने यह दावा किया है। वहीं मानव व्यापार के रोकथाम और बाल श्रम के खिलाफ भी पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 के पहले तीन महीने में बलात्कार की 357 घटनाएं सामने आई थी।

वहीं साल 2022 के इसी दौरान 317 घटनाएं दर्ज की गई जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 11.2 प्रतिशत कम है। छेड़खानी की घटनाओं में 34.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। पिछले वर्ष जनवरी, फरवरी व मार्च में जहां छेड़खानी की 140 वारदातें दर्ज की गई, वहीं इस वर्ष के पहले तीन महीने में 92 ऐसी घटनाएं सामने आई। दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले भी 10.04 प्रतिशत तक कम हुए हैं।वर्ष 2021 के पहले त्रैमास में दहेज प्रताड़ना से जुड़ी 846 घटनाएं सामने आई जबकि इसी दौरान साल 2022 में ऐसी 761 घटनाएं दर्ज की गईं।
Next Story