बिहार

बोचहां विधानसभा उप चुनाव में आरजेडी की बड़ी जीत, भाजपा सभी सीटों पर पीछे

Neha Dani
16 April 2022 8:45 AM GMT
वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है।

आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आने वाले हैं। इसके लिए मतगणना जारी है। जिन चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। उपचुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक के आए रुझानों के मुताबिक टीएमसी काफी आगे चल रही है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर के सामने जश्न मनाया।
आरजेडी के अमर पासवान ने जीती बोचहां विधानसभा सीट
आरजेडी के अमर पासवान ने बिहार में बोचहां विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को 36,653 मतों के अंतर से हरा दिया है। चुनाव आयोग अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।
ममता बनर्जी ने जनता को किया धन्यवाद
आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा में जीत के काफी करीब पहुंचने के बाद टीएमसी की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा में भारी बहुमत देने के लिए आपलोगों को धन्यवाद
शत्रुघ्न सिन्हा 1 लाख 38 हजार 273 वोटों से आगे
टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा सीट से 1 लाख 38 हजार 273 वोटों से आगे चल रहे हैं। अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे चल रही हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा को अब तक कुल 3,27,631 वोट मिले हैं वहीं भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को अब तक कुल 1,89,358 वोट मिले हैं।
बोचाहां में राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान 21,049 वोटों से आगे
बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान, भाजपा की बेबी कुमारी से 21,049 वोटों से आगे चल रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा 91 हजार वोटों से आगे, बाबुल सुप्रियो भी जीत की ओर
टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा सीट से 91 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे चल रही हैं। वहीं बालीगंज से बाबुल सुप्रियो काफी आगे चल रहे हैं।
आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा 25 हजार वोटों से आगे
आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा की अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे चल रही हैं।
भाजपा सभी सीटों पर पीछे, कांग्रेस,आरजेडी और टीएमसी ने बनाई बढ़त
देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती जारी है। फिलहाल भाजपा सभी सीटों पर पीछे चल रही है। वहीं टीएमसी आसनसोल और बालीगंज में आगे चल रही है। तो कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में आगे चल रही है। वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है।


Next Story