
x
Bihar बिहार : राज्य में तृतीय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-थ्री) से नियुक्त होकर विद्यालयों में योगदान देने वाले शिक्षकों का जल्द वेतन भुगतान होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के स्तर से तैयारी शुरू हो गई है।
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिक्षकों के प्रान नंबर आवंटन एवं वेतनादि भुगतान से संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारियों को शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि संबंधित शिक्षकों को वेतन भुगतान की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
निर्देश के मुताबिक, बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2023 (यथा संशोधित) के प्रविधानों के आलोक में नियुक्त शिक्षकों को एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) का लाभ दिया जाना है। इसके लिए उनके पास प्रान नंबर होना आवश्यक है। ई-एनपीएस की व्यवस्था पूरी तरह पेपरलेस है। इसमें अभिदाता द्वारा सभी सूचनाएं अपने स्तर से आनलाइन भरी जाएंगी।
नोडल पदाधिकारी के सत्यापन एवं स्वीकृति के बाद प्रान नंबर आवंटित हो जाएगा। इसके आवंटित होने के बाद संबंधित शिक्षकों का डाटा पोर्टल के माध्यम से ऑन-बोर्डिंग करने की कार्रवाई विभाग के स्तर से की जानी है। इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित टीआरई-श्री परीक्षा हेतु निर्मित पोर्टल एवं ई-एनपीएस पोर्टल से शिक्षकों का डाटा प्राप्त कर विभागीय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से पोर्टल पर आन-बोर्डिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विद्यालय अध्यापकों का विभागीय काउंसलिंग पोर्टल पर टेक्निकल ज्वाइनिंग अनिवार्य है, जिसमें योगदान की तिथि एवं समय स्पष्ट रूप से अंकित हो।
Tagsशिक्षकोंसैलरीअपडेटteacherssalaryupdatesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





