बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में हुए बरी

पटना: बिहार के मोकामा से आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। डबल मर्डर केस में पटना की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अनंत सिंह समेत तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष अपना आरोप साबित करने में असफल रहा। बता दें कि बीते साल भी हत्या और अपहरण के एक मामले में अनंत सिंह बरी हुए थे। इस केस में अभियोजन पक्ष अपना आरोप साबित करने में असफल रहा, जिसके बाद कोर्ट ने सबूतों के अभाव में अनंत सिंह को बरी कर दिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





