
x
बिहार में भ्रष्टाचार पर शिकंजा, उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी
Bihar: बिहार के सीवान जिले के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी पटना, मुंगेर और सीवान जिले में हो रही है. सुबह-सुबह ईओयू की टीम उत्पाद निरीक्षक के ठिकानों पर पहुंची. यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा हुआ है.
डॉक्युमेंट्स खंगालने में जुटी ईओयू की टीम
पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सीवान जिले के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला आर्थिक अपराध इकाई थाने में दर्ज किया गया था. इसके बाद कोर्ट से परमिशन मिलते ही ईओयू की टीम गुरुवार की सुबह-सुबह 5 ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची. फिलहाल सभी ठिकानों पर नगद, जेवरात और डॉक्युमेंट्स खंगाले जा रहे हैं.
इतने रुपये अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई थाना में जो प्राथमिकी दर्ज की गई, उसमें बताया गया कि अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ सत्यापन के दौरान 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया सबूत पाया गया है. यह अंकेश कुमार के ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच चल रही है. इसके बाद ही मामले में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.
इन ठिकानों पर हो रही है छापेमारी
पटना के मोहल्ला - सुल्तानपुर, थाना- दानापुर स्थित आवास
मुंगेर के मोहल्ला - चंदनबाग, थाना- कासिम बाजार स्थित पैतृक आवास
मोहल्ला लल्लूपोखर, थाना- कासिम बाजार, मुंगेर स्थित व्यवसायिक भवन
सीवान शहर अवस्थित अभियुक्त का उत्पाद विभाग ऑफिस
चित्रगुप्त नगर रजिस्ट्री ऑफिस के पिछे, थाना–नगर, सीवान अवस्थित किराये का आवास
Tagsसीवानउत्पाद निरीक्षक5 ठिकान पर EOU की रेड2 करोड़ से भी ज्यादा अवैध संपत्तिअर्जितSiwanProduct InspectorEOU raid at 5 locationsacquired illegal property worth more than Rs 2 crore.Janta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspape
Next Story





