बिहार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारत-नेपाल सीमा पर 2.27 करोड़ का गांजा जब्त

Admin4
3 Jan 2023 6:58 PM GMT
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारत-नेपाल सीमा पर 2.27 करोड़ का गांजा जब्त
x
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिलें से सटे भारत-नेपाल सीमा पर लगातार गांजा तस्करी का मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया से सटे भारत- नेपाल सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल के रौतहट का है, जहां भारत सीमा की ओर ले जा रहे 91 किलो गांजा जब्त किया गया। इसके साथ दो भारतीय वाहन को भी नेपाली पुलिस ने जब्त किया है। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के पिपरा टोला में तस्करी के लिए एक भारतीय नंबर कि बोलेरो पर लदे 91 किलो गांजा रखा हुआ था। जो सीमा पार करने के लिए वक्त तलाश रहा था। जिसकी सूचना नेपाल के रौतहट पुलिस को दी गई। नेपाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी पर लदे गांजा जब्त कर लिया। हालांकि घटनास्थल पर कोई भी तस्कर नहीं मिले। वही लावारिस अवस्था में पड़े बोलेरो में मिली। जिसकी तलाश लेने पर 13 बंडल में 91 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस मामले की छानबीन करने के दौरान एक अन्य भारतीय बाइक को भी लावारिस अवस्था में ही बरामद किया। जब्त किए गए गांजा की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 2.27 करोड़ आंकी गई है। इस संबध में नेपाल के रौतहट पुलिस प्रभारी ने बताया कि जब्त किए गए वाहन और गाजा को भारतीय क्षेत्र में ले जाने की योजना थी, जिसे विफल कर छानबीन की जा रही है। ताकि तस्कर का पहचान किया जा सके।
Admin4

Admin4

    Next Story