बिहार

होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, मधेपुरा में एक युवक गिरफ्तार

Saba Naaz
11 July 2025 5:47 PM IST
होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, मधेपुरा में एक युवक गिरफ्तार
x
Bihar बिहार : सहरसा जिले के स्टेडियम ग्राउंड में चल रही होमगार्ड बहाली के दौरान शुक्रवार को एक फर्जी अभ्यर्थी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। होमगार्ड के कमांडेंट संदीप कुमार ने फर्जी अभ्यर्थी को तत्काल सहरसा सदर थाना पुलिस को सौंप दिया।
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कमांडेंट संदीप कुमार के अनुसार, 1 जुलाई से 15 जुलाई तक स्टेडियम ग्राउंड में होमगार्ड पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को ऊंचाई, सीना और लंबाई की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक अभ्यर्थी का दस्तावेज़ों में जन्मतिथि 31 दिसंबर 1989 दर्ज थी, लेकिन वह महज 21 वर्ष का प्रतीत हो रहा था। संदेह होने पर जब कागजातों की जांच की गई, तो सामने आया कि वह अभ्यर्थी असली नहीं, बल्कि फर्जी है।
Next Story