
x
Bihar बिहार : बैंक ऑफ महाराष्ट्र काशीपुर शाखा में 7 मई को हुए 10 किलो सोना और 15.02 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना पुलिस ने एसटीएफ की मदद से लूटकांड के मास्टरमाइंड कुख्यात अपराधी अखिलेश राय उर्फ गोलाई उर्फ गोलू को डीआरएम चौक के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 382.50 ग्राम सोने के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और बैंक का प्लास्टिक बैग बरामद किया है। अखिलेश की पत्नी सविता देवी को भी सोना छिपाने के आरोप में पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ सोना जमीन में गाड़कर रखा गया था, जिसे खोदकर बरामद किया गया है। अब तक लूटकांड में करीब 3 किलो सोना बरामद हो चुका है, जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।
Tagsबैंकलूटकांडbankrobberyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





