बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भोजपुरी के सितारों ने दी बधाई, लंबी उम्र की कामना

jantaserishta.com
17 Sept 2025 8:25 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भोजपुरी के सितारों ने दी बधाई, लंबी उम्र की कामना
x
DELHI दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश-विदेश से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। अब भोजपुरी सिनेमा के कई जानी-मानी हस्तियों ने भी अपने-अपने अंदाज में पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक हार्दिक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। थावे वाली माई से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। वहीं, भोजपुरी के एक और बड़े सितारे पवन सिंह ने भी एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।"
भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भी पीएम मोदी को अपने अनोखे अंदाज में बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में प्रधानमंत्री का एक मोनोक्रोम वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी उपलब्धियों को दर्शाया गया। इस वीडियो के साथ निरहुआ ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी। देशभर में पीएम मोदी के जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। कई बड़ी-बड़ी हस्तियां उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं और उनके स्वस्थ जीवन और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भोजपुरी सितारों की इन शुभकामनाओं ने भी इस अवसर को और खास बना दिया। खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह प्रशंसकों के लिए नवरात्रि से पहले माता रानी का नया गीत अपनी आवाज में लेकर आए हैं। गाने को उन्होंने बुधवार को ही रिलीज किया है। वहीं, पवन सिंह की बात करें तो वह इस समय रियलिटी शो राइस एंड फॉल में नजर आ रहे हैं, और बात करें दिनेश लाल यादव की तो उनकी फिल्म फसल का हाल ही में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story