बिहार

भोजपुर एसपी का फरमान, एक के हाथ से निकल कर गई दूसरे की हाथ में कमान

Admin Delhi 1
24 March 2023 6:01 AM GMT
भोजपुर एसपी का फरमान, एक के हाथ से निकल कर गई दूसरे की हाथ में कमान
x

आरा: विधि व्यवस्था के मद्देनजर भोजपुर पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला एक थाने से दूसरे थाने में किया है। भोजपुर पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार ने जहा कोईलवर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को स्थानांतरित करते हुए पीरो थाना में कनीय दरोगा के पद पर भेजा है। वही कोईलवर थाने की कमान नगर थाने में कार्यरत दरोगा अविनाश कुमार को सौंपा है। जबकि पुoअoनिo संजय कुमार यादव को डीआईयु शाखा से कoअoनीo मुफस्सिल थाना, पुoअoनिo नित्यानंद शर्मा को डीआईयु शाखा से कoअoनीo जगदीशपुर थाना, पुoअoनिo सुदेह कुमार को डीआईयु शाखा से कoअoनीo पीरो थाना, पुoअoनिo रवि गुप्ता को जगदीशपुर थाना से डीआईयु शाखा, पुoअoनिo राजकुमार को जगदीशपुर थाना से डीआईयु शाखा में स्थानांतरित किया है।

Next Story