बिहार

भोजपुर एनकाउंटर मामला, युवक की मौत

Saba Naaz
17 Jun 2026 4:49 PM IST
भोजपुर एनकाउंटर मामला, युवक की मौत
x

Bihar:भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में घायल युवक भरत तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में उसे दोनों पैरों में गोली लगी थी, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस और युवक के बीच मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब आरोपी को पकड़ने के लिए गांव पहुंची तो उसने पुलिस पर पिस्टल तान दी और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें युवक के दोनों पैरों में गोली लग गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

घायल अवस्था में उसे पहले शाहपुर रेफरल अस्पताल और फिर आरा सदर अस्पताल लाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल से हथियार बरामद

पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो खोखे बरामद किए हैं। पूरे मामले की जांच जारी है।

मानसिक रूप से परेशान बताया गया युवक

पुलिस के अनुसार, भरत तिवारी मानसिक रूप से परेशान था और उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी के बाद पुलिस उसकी जांच के लिए घर पहुंची थी, जहां वह अचानक उग्र हो गया था।

एसपी का बयान

एसपी ने बताया कि युवक ने पहले भी कई बार फायरिंग की थी। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें उसे गोली लगी।

Next Story