बिहार

भारत जोड़ो यात्रा आज से बिहार में होगी शुरू, JDU-RJD नहीं होगी शामिल

Rani Sahu
5 Jan 2023 10:35 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा आज से बिहार में होगी शुरू, JDU-RJD नहीं होगी शामिल
x
पटना: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज से बिहार में शुरू होनी जा रही है। यात्रा बांका के मंदार पर्वत से 1 बजे शुरू होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (MalikaArjun Kharge) भी इस यात्रा में शिरकत करेंगे। खड़गे भगवान मधुसूदन की पूजा कर मंच पर सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद करीब 1 बजे यात्रा की शुरुआत होगी। मधुसूदन मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहां अभी से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
नहीं भाग लेगी जदयू और राजद
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी जदयू कांग्रेस की पदयात्रा में भाग नहीं लेगी। इसके साथ ही लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल ने भी कह दिया कि उनकी पार्टी के कोई भी नेता कांग्रेस की यात्रा में वह भी शामिल नहीं होंगे। जबकि बिहार की सरकार में यह दोनों पार्टियां कांग्रेस के सहयोगी के रूप में काम कर रही है। लेकिन इसके बावजूद इन दोनों पार्टियों का कहना है कि यह कांग्रेस की अपनी रैली है। इस- लिए वह इस रैली में शामिल नहीं होंगे।
समापन के दौरान राहुल गांधी भी जुड़ेंगे
8 जनवरी को यात्रा भागलपुर पहुंचेगी। इसके बाद भागलपुर मुख्य बाजार होते नवगछिया बिहपुर के रास्ते 10 जनवरी तक खगड़िया जिला में प्रवेश कर जाएगी। इसका समापन बोधगया में किया जाएगा। समापन के दौरान राहुल गांधी भी जुड़ेंगे। वहीं जब पटना से यात्रा गुजरेगी तो सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगे। इसमें नीतीश, तेजस्वी समेत महागठबंधन के अन्य नेताओं को भी यात्रा से जुड़ने का आमंत्रण दिया है। सभी जिला के जिलाध्यक्ष इसको लेकर तैयारी पूर्ण कर लिए हैं। सभी जिले के लोग इसमें शामिल होंगे। यात्रा को सफल बनाने के हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story